Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को जिताने को लेकर हुई संकल्प बैठक

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश हुए शामिल, पार्टी कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजूटता का पाठ, राज्य सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

0 39

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को भाजपा के द्वारा संकल्प बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शिरकत की। बैठक के दौरान सांसद ने भाजपाईयों को एकजूटता का पाठ पढ़ाते हुए जीत का संकल्प दिलाया।

बैठक के दौरान सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को निष्पक्ष होकर चुनाव कराना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ईवीएम छोड़कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला किया है, जिससे चुनाव में गड़बड़ी की पूरी संभावना बनी हुई है। कहा कि राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है, इसलिए पूरे मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए राज्य में झामुमो और कांग्रेस अपने-अपने बैनर में खुलेआम “जेएमएम समर्थित” और “कांग्रेस समर्थित” लिखकर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों पर ही की जा रही है, जो सरकार के पक्षपात को दर्शाता है।

sawad sansar

बैठक में सांसद ने झारखंड सरकार को “लूट की सरकार” बताते हुए कहा कि राज्य में चारों तरफ जंगल-जमीन, भ्रष्टाचार और अफसरशाही हावी हो चुकी है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि झारखंड में भ्रष्टाचार कम करना है तो इस बार नगर निगम चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को वोट देकर जीत दिलाएं, ताकि निगम क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.