बिहार एसटीएफ की टीम ने बेंगाबाद से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, झारखंड- बिहार के कई थानों में दर्ज है दोनों के खिलाफ कई मामले

गिरिडीह। बिहार पटना एसटीएफ की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव से नक्सली दस्ता के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त कार्रवाई बेंगाबाद थाना पुलिस के सहयोग की गई है। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को पटना एसटीएफ की टीम अपने साथ ले गई है। गिरफ्तार नक्सली दस्ता के सदस्य बिहार के चकाई स्थित चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के आरोपी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। इसी बीच पटना एसटीएफ की टीम को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में दोनों नक्सली के शरण लेने की सूचना को मिली। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली पंकज यादव जमुई जिला के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार और पवन सिंह झारखंड के कोडरमा जिला के सतगांवा थाना क्षेत्र के तांती भागलपुर गांव के रहने वाला हैं। बताया गया कि दोनों के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड के अलग अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं।
