बिरनी में नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर की जा रही है छापेमारी

गिरिडीह। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का एक ओर मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कराई है। वहीं केस दर्ज होने के बाद एसडीपीओ धनंजय राम के निर्देश पर अब आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी शादीशुदा है। मामले को लेकर पीड़िता द्वारा बुधवार को थाने में आवेदन दिए जाने के बाद मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने मवेशी को खोजने निकली थी, इसी दौरान उसे ज़ब आरोपी ने मवेशी खोजते देखा, तो मवेशी खुद के घर में बंधा होने का हवाला देकर उसे अपने घर ले गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इधर चर्चा है कि मामले को रफादफा करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन एसडीपीओ धनंजय राम के तलख तेवर के बाद पैरवीकार खिसक गए।
