Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बाइक सवार अपराधियों ने जेवर कारोबारी से दी लूट की घटना को अंजाम, 15 लाख के जेवरात समेत नगद लूटे

दहशत फैलाने के उद्देश्य से की हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया फायरिंग से इंकार

0 69

गिरिडीह। जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के जमखोखरो के आनंद पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने रविवार देर रात को ज्वेलरी व्यवसायी पर हमला कर करीब 15 लाखों के जेवर समेत नगर लूट कर चलते बने। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की।

बताया जाता है कि हिरोडीह थाना क्षेत्र के झालूडीह के रहने वाले पुनीत सोनार एवं प्रकाश सोनार कोदम्बरी स्थित अपनी दुकान वंदना ज्वेलर्स को बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान जमखोखरो आनंद पब्लिक स्कूल के पास पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने पहले दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। जिसके बाद वे सीताराम सोनार के पास मौजूद लाखों रुपये के जेवर लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलते ही खोरीमहुआ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जमुआ इंस्पेक्टर, हिरोडीह थाना प्रभारी, घोड्थम्भा ओपी प्रभारी, धनवार थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और मामले की जांच में जूट गई। हालांकि हीरोडीह थाना पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। वहीं एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने घटना की पुश्अि करते हुए कहा कि अपराधी जल पुलिस के गिरफ्त में होंगे। इस दौरान उन्होंने गोली चलने की बात से फिलहाल इंकार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.