Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बर्तन व जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठग चढ़े पुलिस के हत्थे

बरगंडा में एक महिला को ठगने का कर रहे थे प्रयास, स्थानीय लोगों ने दबोचा

0 78

गिरिडीह। गिरिडीह में इन दिनों सक्रिय पतंजलि कम्पनी के नाम पर महिलाओं से जेवर साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठगों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दानों ही ठग मुकेश शाह ओर सागर शाह बिहार के भागलपुर का रहने वाले है। पुलिस ने दोनों ठगों को शहरी क्षेत्र के बरगंडा से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया की शहरी क्षेत्र के बरगंडा में ये दोनों ठग एक बाइक पर सवार होकर एक महिला के घर पहुंचे हुए थे और वहां खुद को पतंजलि कंपनी का प्रोडक्ट बेचने वाला कर्मी बताते हुए जेवर साफ करने के नाम पर ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आस-पास के लोगों के सहयोग से दोनों ठगों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विदित हो कि दो दिन पूर्व मुफ्फसिल क्षेत्र के बनियाडीह की रहने वाली वृद्ध महिला जयश्री सहाय को भी दो ठगो ने ही ठगी का शिकार बनाते हुए करीब 50 हजार के सोने का झुमका लेकर फरार हो गए थे। संभावना जताई जा रही है की यही दोनों ठगो ने उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.