बरनवाल सेवा समिति व महिला समिति ने हिन्दू नववर्ष पर लगाया स्टॉल
शोभायात्रा में शामिल बच्चों व लोगों के बीच शीतल पेय व शर्बत का किया वितरण

गिरिडीह। नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के मौके पर बरनवाल सेवा समिति, गिरिडीह के द्वारा स्टॉल शांति भवन मार्ग में तथा अरगाघाट रोड में बरनवाल महिला समिति के द्वारा शीतल पेय और शर्बत का स्टॉल लगाया गया था। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा निकाली गई पथ संचलन में शामिल बच्चों के बीच शीतल पेय व शर्बत का वितरण किया गया। बरनवाल सेवा समिति द्वारा लखन लाल बरनवाल और राकेश रंजन के नेतृत्व में लगाए गए स्टॉल से पथ संचलन कर रहे बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई।
मौके पर समिति सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय संस्कृति, नव वर्ष और राष्ट्र प्रेम का संदेश देता है। इस माह से ही प्रकृति में नयापन दृष्टिगोचर होने लगता है। आज की तिथि कई रुपों में महत्वपूर्ण है। वहीं बरनवाल महिला समिति की अध्यक्षा ललिता बरनवाल ने कहा कि इसी दिन से विक्रम संवत का आरंभ होता है तथा इस दिन का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व बहुत गहरा है। मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ हुई थी।


कार्यक्रम को सफल बनाने में बरनवाल सेवा समिति के विनय बरनवाल, संजय लाल बरनवाल, अमितेश गौरव, शंकर लाल, सुभाष बरनवाल, रितेश बरनवाल, नीरज बरनवाल, पंकज बरनवाल सहित अन्य सदस्यों के अलावे बरनवाल महिला समिति ज्योति बरनवाल, रेणु बरनवाल, रिंकी देवी, नीलम, निशा, सोनी, नूतन, रिंकी, शशि, सीमा, सुनीता, चंदा, संधया, अनिता, पूजा, कविता, किरण, सविता, उषा, सरिता बरनवाल सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
