बरनवाल सेवा समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन।

गिरिडीह। बरनवाल सेवा समिति के द्वारा शनिवार को बरनवाल सेवा सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य बिरेंद्र बरनवाल,अध्यक्ष सुबोध कुमार बरनवाल,कोषाध्यक्ष संजय कुमार बरनवाल ने महाराजा अहिबरन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और गुलाल भेंटकर समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और होली के पारंपरिक गीतों पर खूब झूमे। इस दौरान सभी ने लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया।
मौके पर समिति के सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन से हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को सशक्त करते हुए नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। कहा कि होली के त्योहार का एक मुख्य उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की विजय का है।


समारोह को सफल बनाने में युवक संघ के अध्यक्ष आयुष कुमार, संदीप कुमार, विनय कुमार, सुभाष बरनवाल, विनय बरनवाल, राकेश रंजन, शंकर बरनवाल, नीरज कुमार, अजय बरनवाल सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा
