Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बबलू सानू और विकास गुप्ता एक बार फिर चुने गए गिरिडीह जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव

झारखंड टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनांए

0 11

गिरिडीह। गिरिडीह जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान सर्वसहमति से बबलू सानू को अध्यक्ष और विकास गुप्ता को महासचिव चुना गया। वहीं चेयरमैन मोहम्मद नसीम, सचिव मोहम्मद सिराज और कोषाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज सहित संगठन के अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव की सारी प्रक्रिया झारखंड टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह व एसोसिएशन के महासचिव द्वारिका प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में हुई। वहीं चुनाव प्रक्रिया के दौरान अशोक साल, आजाद, सुमित मास्टर और भेकलाल मंडल सहित शहर के अलावे आस पास के कई डेकोरेटर्स संचालक मौजूद थे।

sawad sansar

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झारखंड टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह व एसोसिएशन के महासचिव द्वारिका प्रसाद तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने संगठन की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डेकोरेटर्स व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने संगठन में आपसी सहयोग और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.