Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बड़ा हादसा, उसरी फॉल में डूबने से दो युवकों की मौत

देवघर से दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए थे मृतक, नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हुईं मौत

1,572

गिरिडीह : उसरी फाल में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान देवघर राम मंदिर दौसा गढ़ी, निवासी 20 वर्षीय पवन गुप्ता एवं 18 वर्षीय दीपक कुमार वर्मा के रूप में की गई है। दोनो बारहवीं के छात्र थे। बताया जाता है दोनो अपने कुछ अन्य दोस्तो के साथ देवघर के से पिकनिक मनाने गिरिडीह के पर्यटन स्थल उसरी फॉल आए थे। इस बीच दोनों नहाने के लिए पानी के बीच गए. तभी एक दोस्त गहरे पानी मे डूबने लगा जिसे बचाने दूसरा भी पानी मे उतर गया और दोनो डूब गए।

इधर घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्क़त के बाद दोनों शवों को निकाला गया.

ITI

Comments are closed.