Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की बैठक, 16 मंडलों में 20 मार्च से 14 अप्रैल तक होगा शिविर का आयोजन

0 38

गिरिडीह । भाजपा गिरिडीह महानगर की एक आवश्यक बैठक शनिवार को हरीचक स्थित जिला कार्यालय में महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में हुई l बैठक में मुख्य रूप से प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कोडरमा के पूर्व जिला अध्यक्ष नीतिश चंद्रवंशी बतौर प्रभारी रूप में उपस्थित थे l

उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को 7 विषयों पर 7 सत्र में प्रशिक्षण देना है। इससे कार्यकर्त्ताओ में ऊर्जा का संचार होता हैं । साथ ही प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया जाता है l उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में बैठक की तिथि मंडल अध्यक्ष जिला कमेटी को देंगे इसके बाद मंडलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

sawad sansar

बैठक में उपस्थित प्रशिक्षण शिविर के संयोजक सह पूर्व जिला अध्यक्ष यदूनंदन पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर सामाजिक दायित्व को कुछ सीखने का मौका मिलता है और मंडलों में बैठक कर कार्य योजना वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 20 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी 16 मंडलों में आयोजित किए जाएंगे। शिविर शाम 4:00 बजे से लेकर रात्रि विश्राम शिविर में ही होगी उसके अगले दिन शाम 4:00 बजे शिविर का समापन होगा। प्रत्येक सत्र में अलग-अलग वक्ता होंगे इसके लिए जल्द पुरी टीम की घोषणा कर दी जाएगी l बताया कि प्रशिक्षण शिविर के लिए गिरिडीह महानगर से यदुनंदन पाठक संयोजक होंगे। वहीं श्याम कुमार, संजीव कुमार, शालिनी वैश्खीयार सह संयोजक बने हैं l कहा कि जिस तरह से जिला में टोली बनी है उसी तरह से मंडलों में एक संयोजक दो सह संयोजक की टोली बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और वो प्रशिक्षण शिविर में साझा करेंगे l

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, एंथोनी स्वामी, सिकंदर हेंब्रम,नवीन सिन्हा, संजीव कुमार, संगीता सेठ, राजेश जायसवाल, मिथुन चंद्रवंशी, संत कुमार लल्लू, सुमन सिन्हा, सदानंद वर्मा,चिंतामणि सिंह,सुरेश मंडल,मनोज पांडे,अजय सिंह, सौरभ मिश्रा, पुरुषोत्तम चौधरी, देवराज,शिवकुमार यादव, राजू मंडल,राजू पंडित, अरविंद राय, फूलचंद प्रसाद,विवेक गुप्ता, जय मंगल राय खीरोधर दास पवन कंधवे सहित कई लोग थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.