Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के उपलक्ष्य में “प्रोफेशनल मीट” का हुआ आयोजन

भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीते 11 वर्षों के कार्यकाल में की अभूतपूर्व प्रगति: सांसद दीपक प्रकाश

54

गिरिडीह। गिरिडीह पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और प्रदेश के मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने गुरुवार स्थानीय नेताओं के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार द्वारा मंगलम मॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आयेाजित “प्रोफेशनल मीट” में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील आदि से संवाद स्थापित करना और उन्हें भारत के विकास यात्रा में सहभागी बनाना था। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रोफेशनल्स को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर जो विकास की यात्रा चली है, वह दुनिया भर में भारत की एक नई पहचान बना रही है। कहा कि इस ‘प्रोफेशनल मीट’ के माध्यम से हम समाज के जागरूक और दक्ष वर्ग से संवाद स्थापित कर उन्हें इस राष्ट्र निर्माण यात्रा का हिस्सा बनाना चाहते हैं।”वहीं सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “झारखंड के हर जिले में, हर वर्ग तक भाजपा की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाना हमारा संकल्प है। गिरिडीह में यह आयोजन उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

कार्यक्रम को जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, पूर्व विधायक प्रो0 जयप्रकाश वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुवे ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा एवं संदीप दंगाईच, भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रकाश सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत, सुरेश साव, कामेशर पाववान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, कवि राज के अलावे डॉ दीपक पांडा, डॉ मनीष, सीए राकेश, डॉ शशिभूषण, डॉ अशोक वर्मा, कैप्टेन अभिनव राज, प्रो राजीव तिवारी, शिक्षक वर्ग से प्रदीप कुमार, मैनेजर राय, गौरी शंकर सिंह, बासुदेव राम, धीरेंद्र कुमार, रामेश्वर पंडित, नितेश जैना, ऑल इंडिया मोबाइल एसोसिएशन के सचिव रवि रंजन, एडवोकेट राजीव सिन्हा, एडवोकेट मनोज जी, एडवोकेट सुभाष सिन्हा, प्रो मुकेश साहा, प्रो विनीता कुमारी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनोज जालान, आशीष सिंह, हर्ष वैश्कियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.