Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पहले ही प्रयास में गिरिडीह के करण सेठ नें UPSC परीक्षा पास की, हासिल की 333वीं रैंक

माहुरी वैश्य समाज और जिले में खुशी की लहर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

0 114

गिरिडीह। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में गिरिडीह जिले के करण सेठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 333वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गिरिडीह जिले के साथ-साथ माहुरी वैश्य समाज में भी खुशी और गर्व का माहौल है।

करण सेठ मूल रूप से गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत चुंगलो गांव के निवासी हैं। उनके पिता रंजीत कुमार गुप्ता और माता सरिता गुप्ता वर्तमान में गिरिडीह के पचम्बा में निवास करते हैं। करण की प्रारंभिक शिक्षा गिरिडीह के हनी होली ट्रिनिटी स्कूल से हुई है।

sawad sansar

परिणाम घोषित होने के बाद करण ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था और पहले ही प्रयास में उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

करण की इस सफलता से उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिणाम की जानकारी मिलते ही लोगों का उनके घर पहुंचकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि करण की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

समाज के लोगों ने उम्मीद जताई है कि करण सेठ प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनकी सफलता से गिरिडीह जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.