Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में मिली जीत के बाद बिरनी में भी भाजपाईयों ने मनाया जश्न

0 167

गिरिडीह(बिरनी)। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत पर सोमवार को बिरनी में भी भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला और पूरे उत्साह के साथ जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, प्रवीण प्रभाकर, लक्ष्मण सिंह कर रहे थे। जुलूस बरहमसिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा के आवास रामनगर से निकलकर पलौंजिया बाजार होते हुए बिराजपुर चौक पहुंची और पुनः प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। बाजे गोजे और आतिशबाजी के साथ झूमते हुए भाजपाईयों ने एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर जीत की खुशी मनाई।

मौके पर समाजसेवी त्रिभुवन साव ने कहा कि यह हिंदुओं की जीत है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ममता सरकार ने लगातार 15 वर्षों से सत्ता काबिज रह कर हिन्दू विरोधी कार्य किए है। जिससे आहत होकर हिंदुओं ने एकजुटता दिखाई और 2026 चुनाव परिणाम में पश्चिम बंगाल को भगवामय करते हुए ममता को उखाड़ फेंका। मौके पर मुखिया दिलीप रविदास, छत्रधारी दास, सांसद प्रतिनिधि, देवनाथ राणा, सुभाष वर्मा, बिरेन्द्र साव, पंकज हिंदुस्तानी, उमेश साव, बृजनन्दन वर्मा, पंकज साव, सिकेन्द्र राणा, लक्ष्मण दास, अशोक वर्मा, मथुरा महतो, मनोज चंद्रवंशी समेत काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.