Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा है विशेष अभियान

ड्रोन से मिली लोकेशन पर गांवा थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में की छापेमारी, 11,100 किलो जावा महुआ व 570 लीटर अवैध शराब जब्त

0 39

गिरिडीह। नगर पंचायत चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद अधीक्षक द्वारा लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर ड्रोन से प्राप्त सटीक लोकेशन के आधार पर गावाँ थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में छापामारी अभियान चलाया गया।


छापेमारी के दौरान चुलाई शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण, जावा महुआ एवं भट्टी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं टीम ने 11,100 किलोग्राम जावा महुआ और 570 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब कारोबार में संलिप्त कुल दो अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

sawad sansar

छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने स्पष्ट करते हुए बताया कि चुनाव अवधि में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.