Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को लेकर हुआ सेमिनार का आयोजन महिला वक्ताओं ने इस अधिनियम को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक ऐतिहासिक फैसला

0 25

गिरिडीह। शहर के व्हिटी बाजार स्थित हीरो शोरूम, बिल्डिंग में मंगलवार को “नारी शक्ति वंदन अभियान” एवं “नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें तुलिका सरावगी, भावना जैन, रेखा सरावगी, सोनी गोयल, मिक्कू अग्रवाल, रीता संथालिया, डॉली जालान, शीतल डालमिया, प्रिया जैन एवं लीना झुनझुनवाला सहित समाज की कई सक्रिय एवं सम्मानित महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताते हुए कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जो महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी प्रदान करेगा।

sawad sansar

वक्ताओं ने विशेष जोर दिया कि जब-जब महिलाओं को अवसर मिला है, उन्होंने समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है।साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इन पहलों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब आवश्यकता है कि यह सशक्तिकरण राजनीतिक और नीति निर्माण के उच्च स्तर तक भी पहुँचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.