Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम चुनाव के बीच गिरिडीह पहुंची केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

महिला कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बढ़ाया उत्साह, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का किया अहवान

0 74

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी गिरिडीह पहुंचीं और चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भाजपा द्वारा शहर के एक नीजि स्थान पर आयोजित बैठक में भी शामिल हुई। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अलावे पूर्व मंत्री राजपालीवाल, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, भाजपा नेत्री उषा कुमारी, संजू कुमारी, वार्ड पार्षद उम्मीदवार संदीप डगाईच, पूजा कुमारी सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।

sawad sansar

बैठक को संबोध्ाित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश कि महिलाएं भी जान रही की मोदी सरकार ने नारी शक्ति के लिए क्या किया है, उन्हें योजनाओ से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया गया है। कहा कि राज्य में निकाय चुनाव हो तो रहा है, लेकिन सरकार दलगत आधार पर चुनाव कराने की हिम्मत नहीं कर सकी। कहा कि सभी लोग भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने में लग जाये।

इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार कभी भी नगर निकाय चुनाव कराना नहीं चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि हाई कोर्ट का आदेश नहीं आता और भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर मजबूती से खड़ी नहीं रहती, तो चुनाव संभव नहीं हो पाता। कहा कि भाजपा ने लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.