Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम के चुनाव के पहले झामुमो को बड़ा झटका, जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने दिया पार्टी से इस्तीफा

0 66

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के बीच गिरिडीह में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह राजनीतिक दलों में तोड़ फोड़ भी चल रही है। इस क्रम में जहां भाजपा नेता नागेशर दास ने भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल होकर भाजपा नेताओं को झटका दिया था। वहीं चुनाव से ठीक दो दिन पूर्व झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर झामुमो को झटका दिया है।

सुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी इस्तीफे की घोषणा की है। उनका कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। संघर्ष काल मे जिन आदर्शों नीति और उद्देश्यों को लेकर इस पार्टी का गठन किया गया था। उन सारे नीति, सिद्धान्तों और आदर्शों को ताख पर रख कर पार्टी द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिससे उन्हें पार्टी में रहना घूटन हो रहा था। इसलिये उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

sawad sansar

विदित हो कि सुमन सिन्हा पार्टी के उपाध्यक्ष होने के साथ ही कायस्थ समाज में काफी पकड़ रखते है। विधानसभा चुनाव हो या फिर नगर निगम कायस्थ समाज का समर्थन पार्टी प्रत्याशी को दिलाने में भी काफी अहम योगदान निभते रहे है। ऐसे में चुनाव से ठिक दो दिन पहले पार्टी से इस्तिफा देने से माना जा रहा है कि कायस्थ समाज का वोट प्रभावित हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.