Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम की न्यू बिल्डिंग में हुई बोर्ड की पहली बैठक, नगर विकास मंत्री हुए शामिल

कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर हो रही है चर्चा

0 26

गिरिडीह। नगर निगम के न्यू बिल्डिंग में गुरुवार को नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक महापौर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई अहम बिंदुओं के साथ साथ एसएलएमसी योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

sawad sansar

बैठक के दौरान एसएलएमसी से पारित योजनाओं के टेंडर, वार्ड वार नई योजनाओं के चयन और शहर के खुले नालों पर स्लैब डालने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस गर्मी के दौरान पेयजलापूर्ति विचार-विमर्श किया गया। साथ नगर निगम द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गई। वहीं बैठक में शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण, यूनिपोल के माध्यम से राजस्व संग्रह बढ़ाने और उससे जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

इस बैठक में महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, गिरिडीह संसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव के अलावे सभी वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.