Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नक्सल अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को मिली सफलता, पारसनाथ की तराई से मिला हथियारों का जखिरा

एसपी डॉ विमल कुमार और सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

0 63

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस को एक बार फिर नक्सल अभियान में सफलता मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों द्वारा जमीन में गाड़े हुए राइफल, हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद किए हैं। शनिवार को गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार एवं सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों के विरूद्ध एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया।

उक्त प्लान के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, एफ-154 बटालियन, समवाय एवं जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाडी के भालकी पहाड़ी, कानेडीह के समीप बीडीडीएस टीम की सहायता से नक्सलियों द्वारा गढ्ढ़े में छुपा कर रखे गये भारी मात्रा में हथियार, गोला, बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद कर विधि सम्मत तरीके से जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों के आधार पर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।

sawad sansar

छापेमारी में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओम प्रकाश सिंह, सहायक कमांडेट सीएच तोम्बा सिंह, नि जीडी ओम प्रकाश, जीडी मनोज सोरेन सहित जिला पुलिस बल एवं एफ 154 बटालियन की संयुक्त टीम शामिल थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.