दो अलग अलग सड़क हादसे में एक शिक्षक समेत दो की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

गिरिडीह। गिरिडीह में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा में हुई। जहाँ एक अज्ञात वाहन ने जमुआ के मरखोमुंडी निवासी दिनेश यादव के बाइक को टक्कर मारकर फ़रार हो गया। घटना में दिनेश यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक दिनेश यादव रानीखावा से अपने गांव जा रहे थे इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया।
दूसरी घटना जिले के सरिया थाना क्षेत्र के प्रसिया गांव में हुई, जहाँ एक ट्रैक्टर ने सरिया डीएवी स्कूल के शिक्षक गणेश सिन्हा के बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि 32 वर्षीय गणेश सिन्हा सरिया के बागडो प्रसिया गांव के रहने वाले थे, और सोमवार को बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी बीच प्रसिया के समीप उनके बाइक को ट्रेक्टर ने टक्कर मार दिया. जिसमे वो गंभीर रुप से घायल हो गए और सरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना से मर्माहत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

