Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह में पत्नी संग रूके पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपाईयों ने किया स्वागत

हेमंत सरकार को बताया विफल, कहा हेमंत सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारने के बजाया राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है काम

0 127

गिरिडीह। देवघर में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में जाने के दौरान शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गिरिडीह में रूके और परिसदन भवन में पार्टी नेताओ और कार्यकर्त्ताओ से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के अलावे भाजपा नेत्री पूनम प्रकाश, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, मुकेश जालान, सुबोध प्रकाश, प्रकाश सेठ, विनय सिंह, कामेशर पासवान, संजीत सिंह पप्पू, महिला जिलाध्यक्ष संगीता सेठ ने पुष्प गुच्द देकर श्री मुंडा का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी थी।

sawad sansar

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार और झामुमो द्वारा केन्द्र सरकार से फंड का डिमांड किया जाना सिर्फ एक राजनीतिक स्टंड है। हेमंत सरकार को ये साबित करने की जरूरत है कि उन्हें फंड किस आधार पर दिया जाना चाहिए। कहा कि हेमंत सरकार खनिज के रॉयलटी पर बकाए कि मांग करते है, तो कई ऐसे राज्य है, जहाँ से रॉयल्टी केंद्र सरकार को जाती है। लेकिन ऐसे राज्यों ने अब तक फंड की कोई मांग नही करते है, तो फिर हेमंत सरकार ही क्यों बार बार फंड की मांग कर रही है। उन्होंने हेमंत सरकार को प्रबधन के नजरिये से हेमंत सरकार को पूरी तरह से विफल बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार योजनाओं को भी सही ढंग से धरातल पर नही उतार पा रही है और न ही किसी नीतिगत मुद्दों पर चर्चा ही करती है।

वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड में भाजपा और झामुमो गठबंधन की सरकार बनने की चर्चाओं पूरे तरीके से खारिज करते हुए की यह चर्चा सिर्फ मीडिया में है ना कि जमीन स्तर पर कोई चर्चा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.