Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तेज रफ्तार हाइवा ने बीती रात वृद्ध को रौंदा, सड़क जाम

0 404

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के पटना बलहरा मुख्य सड़क पर बादीडीह में रविवार की रात नौ बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे पेशाब कर रहे वृद्ध व्यक्ति को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना में वृद्ध 80 वर्षीय बालगोविंद हजाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मुख्य मार्ग को जाम कर दोषी हाइवा चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मौके पर लोगों ने बताया कि इस सड़क से रोजाना हाइवा तेज रफ्तार में आवागमन करते हैं। जिसके कारण यह घटना हुई है। इधर सूचना के बाद गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने बताया कि हाइवा के धक्के से वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है। हाइवा की धड़ पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

sawad sansar

जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति अपना पुराना घर से खाना खा कर नया घर सोने जा रहे थे, इसी क्रम में वह सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे, तभी अचानक से तेज रफ्तार हाइवा वृद्ध को रौंदते हुए फरार हो गया। कुछ ग्रामीण हाइवा का पीछा भी किए लेकिन काफी चालक तेज गति से हाइवा लेकर फरार हो गया। भागते हुए हाइवा का सीसीटीवी कैमरा में वीडियो रिकॉर्ड भी हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.