तेज रफ्तार स्कूल वैन पीसीसी सड़क किनारे गड्ढे में आने के कारण पलटा
बाल बाल बचे बच्चे, कुछ बच्चों को आई हल्की चोटें

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र केे पास गांधी मैदान के समीप गुरुवार की सुबह पीसीसी सड़क किनारे गड्ढे में बच्चों से भरा स्कूल वैन पलटी खा गया। स्कूल वैन उज्ज्वल पब्लिक स्कूल का था। इस दौरान गनीमत रही कि आस पास के ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिसमें तीन बच्चों को चोट आई।
इस सम्बन्ध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उज्ज्वल पब्लिक स्कूल का स्कूल वैन प्रतिदिन की भांति बुटवरिया से लगभग 10 की संख्या में बच्चों को बैठा कर तेज रफ्तार में स्कूल की ओर जा रहा था। इसी बीच वह नवनिर्मित पीसीसी सड़क के मोड पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटा। बताया कि उनके द्वारा पूर्व में भी चालक को चेताया गया और उसे धीरे चलने को कहा गया था।


बता दें कि घटना में तिसरी के बुटवरिया निवासी 12 वर्षीय मुस्कान कुमारी पिता गणेश पासवान, 8 वर्षीय बिपिन सिंह पिता शारदा सिंह एवं 10 वर्षीय मरिता बेसरा को चोट आई है सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
