Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तेज रफ्तार ने ली एक युवक की जान, चार घायल, पचंबा रोड में देर रात हुई थी घटना डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली पोल से टकराई कार

0 82

गिरिडीह। गिरिडीह में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे। बीती रात इसी तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली, जबकि घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गिरिडीह-पंचम्बा मुख्य मार्ग स्थित हन्नी होली स्कूल के पास की है, जहां बीती रात शादी समारोह से लौटने के क्रम में एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से और फिर बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में बिहार के नवादा के रहने वाले मो0 समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मो0 सद्दाब, तौफिक, सब्बीर और एक अन्य समीर नामक युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। सभी घोरथम्बा से शादी समारोह से लौट रहे थे।

बताया जाता है कि घोरथम्बा शादी समारोह से लौटने के दौरान पंचम्बा के पास पीछे से आ रहा एक वाहन लगातार आगे-पीछे कर रहा था, जिससे सवार लोगों को शक हुआ कि कहीं छिनतई की घटना न हो जाए। इसी डर से चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। वहन की रफ्तार इतनी थी असंतुलित होने के बाद वाहन पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद बिजली के पोल से जा टकराई।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ऑटो के माध्यम से सदर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मो0 समीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.