Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

टॉवर चौक से हटाए गए कई प्रत्याशियों के हॉडिंग्स, बिना एमसीएमसी की अनुमति के लगाए गए थे होडिंग्स

महापौर प्रत्याशी कामेश्वर पासवान ने जताई आपत्ति

0 42

गिरिडीह। गिरिडीह में नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। एक ओर जहां प्रत्याशी घर घर जाने के साथ ही बैठक व अन्य माध्यम से प्रचार प्रसार में जूट गए है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन भी चुनाव को लेकर काफी सक्रिय दिख रहे है। इसी क्रम में रविवार को अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए शहर में लगे सभी अवैध चुनावी होर्डिंग को हटा दिए।

इस दौरान महापौर पद के प्रत्याशी कामेश्वर पासवान टॉवर चौक के समीप पहुंचे जहां उन्होंने अपने होर्डिंग को खोले जाने पर आपत्ति जताते हुए पुरजोर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए नगर निगम पर पक्षपाती रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कि कार्रवाई केवल विरोधी दलों को निशाना बनाने का प्रयास है। उन्होंने चुनाव आयोग से इसकी निष्पक्ष जाँच की माँग की।

sawad sansar

इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी होर्डिंग्स मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (एमसीएमसी) की अनुमति के बिना लगाए गए थे, इसलिए इन्हें अवैध मानते हुए तुरंत हटाया गया है। इस दौरान नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सभी अवैध होर्डिंग्स पर एक समान रूप से की गई है। इसमें किसी तरह को कोई भेदभाव नहीं किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.