Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

टेªक्टर की टक्कर से पास से गुजर रहे एक व्यक्ति पर गिरा पेड़, गंभीर रूप से हुआ घायल

734

गिरिडीह। गांवा थाना क्षेत्र के सेरुआ में एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ में टक्कर मार दिया। जिससे पेड़ एक व्यक्ति पर गिर गया। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि धनवार थाना क्षेत्र के भतुआटांड़ निवासी मोहम्मद हुसैन पिता मो0 रमजान मजदूरी करने मंझने आया था। कार्य कर वह वापस अपना घर भतुआटांड़ लौट रहा था इसी दौरान शेरूआ में बालू लदा ट्रैक्टर ने सुखे पेड़ में टक्कर मार दिया और जिससे पेड़ हुसैन पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आनन फानन मे 108 एंबुलेंस से सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांवा ले आए जहां डॉ हबीबुल्लाह खान ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

ITI

Comments are closed.