Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर निकाली गई झारखंड सास्कृतिक जुलूस में दिखी झारखंडी झलक

टॉवर चौक से कालीबाड़ी चौक तक स्ट्रीट डांस का आयोजन, ढोल, नगाड़ा और पारंपरिक नृत्यों पर खूब झूमे उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी

0 40

गिरिडीह। झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 रजत जयंती वर्ष के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से टॉवर चौक से कालीबाड़ी चौक तक आकर्षक सांस्कृतिक जुलूस निकालकर स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया। जिसमें ढोल-नगाड़ों की गूंज और झांझ की थाप पर जनजातीय नृत्यों की झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों के साथ साथ सरजेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया। वहीं ढोल, नगाड़े की थाप पर उपायुक्त रामनिवास यादव, उपविकास आयुक्त स्मृति कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते सहित अन्य पदाधिकारी भी खूब झूमे। पारंपरिक नृत्यों और लोकगीतों के माध्यम से झारखंड की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा को प्रस्तुत किया। इस मौके लोगों ने झारखंड की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत की इस प्रस्तुति की सराहना की।

sawad sansar

सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना उद्देश्य, जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव: उपायुक्त

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड सरकार के 25 वर्षों की उपलब्धियों और राज्य के विकास यात्रा को आम जनों तक सांस्कृतिक माध्यम से पहुँचाना था। कलाकारों ने अपने गीतों के जरिये राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प, विकास के प्रति प्रतिबद्धता, और जनसेवा के प्रति सजगता का संदेश दिया। कहा कि झारखंड स्थापना दिवस उत्सव, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक है। सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है।

बताया कि जागरूकता रथ एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नुक्कड़-नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंच सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.