झारखंड में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू ने निकला प्रतिवाद मार्च
पुलिस प्रशासन से की जमुआ में हुए अपराधिक घटनाओं के शिघ्र उद्भेदन की मांग


गिरिडीह। झारखंड प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आजसू पार्टी के द्वारा मंगलवार को जमुआ में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिवाद मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द तमाम आपराधिक मामलों का उद्भेदन करने की मांग की।
मौके पर आजसू पार्टी के जिला कार्यकारणी अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि जमुआ में प्रतिदिन भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ता जा रहे हैं और जमुआ में अपराधिक मामले बढ़ रहे है। इस पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं आजसू जिला उपाध्याय अजय द्विवेदी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार और माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है।

Comments are closed.