Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जमुआ में हुआ भव्य स्वागत

0 45

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की की मांग

गिरिडीह। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का गावां जाने के क्रम में इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जमुआ प्रखंड के खुर्दमगहा में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर मंत्री इरफान अंसारी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

sawad sansar

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पत्रकारो द्वारा उठाए गए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति के मुद्दे को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है और महिला चिकित्सकों की कमी को शीघ्र ही दूर किया जाएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे ताकि जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द महिला डॉक्टर की नियुक्ति हो सके और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मौके पर इंडिया गठबंधन के मौजूद स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंत्री से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.