झामुमो के हुए भाजपा के कृष्ण, सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए पूर्व मुखिया कृष्ण ठाकुर, मंत्री ने किया स्वागत
राज्य सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध, झरियागादी का भी होगा विकास: सुदिव्य कुमार


गिरिडीह। सदर प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत के पूर्व मुखिया भाजपा नेता कृष्ण लाल ठाकुर उर्फ साठू ठाकुर ने रविवार को अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पुष्प माला और झामुमो का पट्टा पहनाकर साठू ठाकुर के साथ साथ उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गिरिडीह शहरी क्षेत्र के निकट रहने के बावजूद झरियागादी आज भी विकास से वंचित है। कहा कि शीघ्र ही झरियागादी और पाठकहीर को विकास की मुख्यधारा से जोडा जाएगा। वहीं झामुमो को दामन थामते हुए पूर्व मुखिया कृष्ण किशोर ठाकुर उर्फ साठू ठाकुर ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झारखंड सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर ही वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए है।


कार्यक्रम को झामुमो के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में गिरिडीह में विकास को लेकर जिस प्रकार से कार्य हो रहे है, उसे देखकर स्पष्ट कहा जा सकता है कि विधायक सुदिव्य कुमार ने जनता से जो वादे किए थे उसे पूरा करने में सफल रहे है। कहा कि गिरिडीह में इंजिनियरिंग कॉलेज, सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज की स्थापना प्रगति पर है, सीएम एक्सीलेंस स्कूल, पचम्बा गिरिडीह फोरलेन सड़क, बायपास रिंग रोड, गिरिडीह वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति, पीरटांड़ वृहत सिंचाई योजना, बायोडायवर्सीटी पार्क, चिड़ियाघर, खंडोली का विकास, वॉटर फॉल का विकास सहित कई कार्य प्रगति पर है।
कार्यक्रम को जिला कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, नगर सचिव सन्नी रैन, राकेश रंजन, रूपेश रजक, गोपाल विश्वकर्मा, शिवम आजाद, मंगरोडीह की मुखिया आशा देवी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Comments are closed.