Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने पार्टी से दिया इस्तिफा, भाजपा में हुए शामिल

विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने दिलाई भाजपा की सदस्यता, कहा निगम चुनाव में मिलेगा लाभ पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या के लिए सरकार की व्यवस्था को ठहराया जिम्मेवार

0 7

गिरिडीह। निकाय चुनाव से ठीक दो दिन पहले झामुमो गिरिडीह को झटका देते हुए न सिर्फ जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने पार्टी के पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. बल्कि भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। शनिवार की सुबह सुमन सिन्हा ने जिला उपाध्यक्ष पद के साथ साथ झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के कई युवाओं के साथ भाजपा कि सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास पर सुमन सिन्हा और उनके साथ आए बंटी डंगाईच, राकेश आर्या, पिंटू सिन्हा, नीलू सिन्हा समेत अन्य लोगों को केशरिया अंगवस्त्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुमन सिन्हा के भाजपा में आने से पार्टी गिरिडीह कमिटी को मजबूति मिलेगी और नगर निगम चुनाव में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को फायदा मिलेगा। कहा कि झारखंड में जिसकी सरकार है और जिसके नगर विकास मंत्री गिरिडीह के है, उस पार्टी के पदाधिकारी पार्टी को छोड़ रहे तो कहीं न कहीं यह सोंचने वाली बात है, कि उस पार्टी की स्थिति क्या है। इस दौरान उन्होंने डुमरी में हुए पूर्व जिप अध्यक्ष राकेष माहतो की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सरकार के राज्य में झारखंड में न सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा है बल्कि अपराधियों का मनोबल भी बढ़ा हुआ है। झारखंड में आए दिन हत्या, बलात्कार, जमीन हड़पने जैसी घटनाएं सामने आ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामले का जल्द उद्भेदन कर हत्यारों का गिरफ्तार करें।

sawad sansar

इधर भाजपा में शामिल होते ही पूर्व झामुमो नेता सुमन सिन्हा ने जहां झामुमो पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि झामुमो की विचारधारा अब बदल चुकी है। पार्टी में अब ठेकेदार और जमीन माफियाओं की ही चांदी है। समर्पित कार्यकर्ताओं से झामुमो का कोई संबंध नहीं रह गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.