Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जैन मुनि वसुनंदी जी महाराज पहुंचे पीएनडी जैन उच्च विद्यालय, बच्चों को संस्कार और शिक्षा की पिलाई घूंट

कहा हम भारतीय हैं ना कि इंडियन, भारतीयता ही एक संपूर्ण संस्कार

0 24

गिरिडीह। पीएनडी जैन उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को जैन मुनि वसुनंदी जी महाराज के प्रवचन का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन एवं जैन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनिल जैन ने विद्यालय परिसर में मुनि महाराज की चरण-वंदना की। बताया जाता है कि जैन मुनि क्षेत्र के वरीय अधिवक्ता अशोक कुमार जैन की आग्रह पर जैन मुनि महाराज जी विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देने के लिए पधारे थे। मुनि महाराज वसुनंदी जी के साथ 25 पिच्छीधारी मुनि एवं आर्यिका माताऐं भी थी। विद्यालय की अंशिका कुमारी एवं साईका ने नमोकार मंत्र वाले प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरूआत की। आर्यिका वर्धश्वनी माता जी ने मंगलाचरण के साथ अपने संबोधन का प्रारंभ किया। अपनी मधुर और संयमित वाणी से आर्यिका माता जी ने बच्चों को संस्कार और शिक्षा की घूंट पिलाई। कहा विद्यालय एक ऐसी फैक्ट्री हैं जहाँ सम्पूर्ण मानव तैयार किऐ जाते हैं।

sawad sansar

मुनि वसुनंदी जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि हमें इंडिया के स्थान पर भारत शब्द का प्रयोग करना चाहिए। भारत हमारे पुरानी सनातन परंपरा की समृति है। मुनि महाराज ने कहा कि शिक्षक एक बडी पदवी है, शिक्षक शिष्ट, क्षमाशील, कर्त्तव्यनिष्ठ होते हैं। लोगों को अपने कर्तव्य करते रहने चाहिए, देश और समाज के लिए भी समर्पित रहना चाहिए। शुद्ध शाकाहारी भोजन और उत्तम संस्कार का आचरण करना चाहिए। मुनि महाराज ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपनी स्व-लिखित पुस्तक भेंट की और उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने जैन मुनि महाराज को विद्यालय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया। वहीं शिक्षक संजीव कुमार जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में जैन समाज के प्रदीप जैन, नीता जैन, अनिता जैन, अशोक जैन, रश्मि जैन, संगीता जैन, डॉ श्याम कुमार सिंह, देवेश कुमार देव, रजत जैन, रुपलाल प्रसाद मंडल, सुब्रत कुमार सामंत, वैभव रानी, संजीव जैन, नेमचंद जैन, अशोक कुमार, राजेश कुमार, महेश कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, मनोरमा कुमारी मृणमयी आदि सहित जैन उच्च और मध्य विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे तथा जैन समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.