Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद ने शहरी क्षेत्र में चलाया जनसंर्पक अभियान

गिरिडीह के विकास के लिए लोगों से मांगा समर्थन, कहा जयराम महतो के नेतृत्व में ही झारखंड विकास संभव

392

गिरिडीह। विधानसभा चुनाव को लेकर अब सभी प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार प्रसार में जूट गए है। सुबह से लेकर देर रात तक जनता से मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी नवीन आनंद ने शहरी क्षेत्र में जनसंर्पक अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शहर के वार्ड नंबर 19 से 24 तक के अंतर्गत आने वाले मुहल्ले का भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होने के साथ ही गिरिडीह के विकास के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने आने वाले 20 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के साथ ही उनके पक्ष में मतदान कर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के हाथों को मजबूत करने का अहवान किया।

sawad sansar

उन्होंने कहा कि गिरिडीह सहित पूरा झारखंड आज विकास से कोसो दूर है। झारखंड के 24 साल पूरे होने के बाद भी जिस प्रकार से राज्य का विकास होना चाहिए वह नही हुआ है। स्थानीय लोग आज भी मूलभुत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के नेतृत्व में भी झारखंड का विकास संभव है।

Comments are closed.