Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जेएलकेएम नेताओं ने स्टेट हाईवे-13 की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने की मांग, उपायुक्त ने दिया सकारात्मक आश्वासन

चार साल पूर्व करोड़ो की लागत से लगाए गए थे स्ट्रीट लाइट, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

0 45

गिरिडीह। गिरिडीह -गोविंदपुर रोड स्थित स्टेट हाईवे-13 पर लगभग चार वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के कारण आज भी स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी हैं। जिसके कारण रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है, परिणाम स्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। मामले को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव महाराज मंडल एवं केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की अविलंब जांच कर आवश्यक मरम्मति एवं संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त को अवगत कराते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्ट्रीट लाइटों का चालू होना अत्यंत आवश्यक है। अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है, जो चिंता का विषय है।

 

sawad sansar

ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने जेएलकेम नेताओं को आश्वस्त करते हुए संबंधित विभाग से शीघ्र वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। कहा कि जल्द ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त के इस सकारात्मक आश्वासन से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही यह समस्या जल्द समाप्त होगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.