जिले के कई प्रखंड के युवा समाहरणालय पहुंच डीसी से की मुलाकात, होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग

गिरिडीह। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर बुधवार को जिले के कई प्रखंड के युवा समाहरणालय परिसर पहुंचे और उपायुक्त को आवेदन सौंपा है। इस दौरान देवरी, जमुआ और गांवा प्रखंड से आए युवाओं ने कहा है कि वे लंबे समय से होमगार्ड बहाली की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
बताया कि जिले के कई प्रखंडों में बड़ी संख्या में शिक्षित और योग्य युवा बेरोजगार हैं, जो होमगार्ड में सेवा देने के इच्छुक हैं। युवाओं का कहना है कि लगभग 200 से अधिक अभ्यर्थी बहाली प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कई अभ्यर्थी पिछले 5 से 8 वर्षों से होमगार्ड की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन बहाली नहीं होने के कारण अब उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। ईस दौरान युवाओं ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि इच्छुक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
