Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला प्रशासन एवं उसरी बचाव अभियान के संयुक्त प्रयास से घर-घर पेड़ लगाओ अभियान की हुई शुरुआत

पर्यावरण बचने की अनूठी पहल, इसी वर्ष कम से कम एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

359

गिरिडीह : पर्यावरण संरक्षण के लिए गिरिडीह में अनूठी पहल की गई है। यहाँ जिला प्रशासन एवं उसरी बचाव अभियान के संयुक्त प्रयास से घर-घर पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान की शुरुआत गिरिडीह सर्कस मैदान से हुयी जहां गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा ने शहर के सैंकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पौधारोपण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीसी नमन प्रियेश लकडा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, रेड क्रास के अध्यक्ष अरबिंद कुमार आदि उपस्थित थे।

जिला प्रशासन एवं उसरी बचाव अभियान का संयुक्त प्रयास से घर-घर पेड़ लगाओ अभियान की हुई शुरुआत

इस मौके पर बोलते हुए डीसी नमन प्रियेश लकडा ने कहा कि आज का कार्यक्रम तो बीएस एक शुरुआत है। हमें अपनी धरती को बचाना है तो लगातार इस अभियान को जारी रखना पड़ेगा। वृक्ष लगाना आज का युग धर्म है और सरकार, प्रशासन, आम जनता और सिविल सोसाइटी के सहयोग से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज सर्कस मैदान में पौधा रोपण किया गया है, इसके साथ ही इसी वर्ष गिरिडीह में कम से कम एक लाख छायादार और फलदार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी विभागों संस्थाओं इंडस्ट्रीज से समन्वय स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहा है। आदर्श आचार संहिता के उपरांत पुनः मनरेगा के तहत भी बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया है। प्रत्येक गांव में 35-35 पेड़ लगाने की योजना है, जिससे कि हम सब एक लाख वृक्षारोपण करने में सफल होंगे। उन्होने जनता से भी अपील की कि वो भी अपने घरों में पेड़ लगाएं और पर्यावरण को बचाएं।

जिला प्रशासन एवं उसरी बचाव अभियान का संयुक्त प्रयास से घर-घर पेड़ लगाओ अभियान की हुई शुरुआत

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि इस पुनीत कार्य में उनका हरसम्भव सहयोग और समर्थन रहेगा।

इस दौरान राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह जिले में उसरी बचाओ अभियान के लोगों के द्वारा पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत की गई है। कहा कि जिला प्रशासन भी इसमें सहयोग कर रही है। इस दौरान पूरे जिले में लगभग 1 लाख पेड़ लगाए जायेंगे। आने वाले समय में अभियान के लोग घर-घर घूमकर पौधे बांटेंगे और लोगों से आग्रह करेंगे कि वे ना सिर्फ अपने घरों में पेड़ लगायें, बल्कि उनका संरक्षण, संवर्धन भी करें।

इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच उसरी बचाओ अभियान के सदस्यों द्वारा पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सिन्हा, रामजी यादव, आलोक मिश्रा, अरविन्द कुमार, कुसुम सिन्हा. प्रीती भास्कर सहित अन्य कई लोगों का योगदान रहा।

Comments are closed.