Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला अधिवक्ता संघ ने किया विदाई समारोह का आयोजन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय को दी विदाई

26

गिरिडीह। जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में सोमवार को भव्य रूप से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानंतरित हुए गिरिडीह के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे तथा अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय सोमेंद्र नाथ सिकंदर को विदाई दी गई। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय की अध्यक्षता व महासचिव चुन्नू कांत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष अजय सिंह मंटू, कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, सचिव प्रशासन दशरथ प्रसाद के अलावे कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिन्हा, शुभोनिल समांता, उत्तम सिंह, विनोद पासवान सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने दोनों न्यायिक पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा कि दोनों न्यायाधीशों ने निष्पक्षता और तत्परता के साथ हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उनके साथ कार्य करने का अनुभव अत्यंत सकारात्मक रहा और उनका व्यवहार सदैव सहज एवं सौहार्दपूर्ण रहा। वहीं महासचिव चुन्नू कांत ने कहा कि दोनों न्यायाधीशों ने गिरिडीह न्यायिक क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है और अधिवक्ता समुदाय उनकी सेवाओं के लिए कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता है।

मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह, शंभूनाथ सहाय, नित्यानंद प्रसाद, राजीव सिंह, अंजनी सिन्हा, मीता ठाकुर, मीरा कुमारी, अभय सिन्हा, सुनील कुमार सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

Comments are closed.