Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने किया सम्मानित

संस्थान के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्द व शॉल देकर किया अभिनंदन

0 26

गिरिडीह। कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने शनिवार को सम्मान समारोह को आयोजन कर जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित कायस्थ समाज से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार के संचालन में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों में संघ के महासचिव चुन्नू कांत, उपाध्यक्ष विशाल आनंद, संयुक्त सचिव प्रशासन शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी सुभोनिल सामंता एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा के अलावे कार्यकारिणी समिति के नव निर्वाचित सदस्य अमित कुमार, उत्तम कुमार, सृष्टि सौम्या एवं वैभव विशाल को संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

sawad sansar

सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एमके वर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव संजीव सिन्हा ने किया। जबकि कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा के अलावे राजेश सिन्हा राजू, विकास कुमार, अभय कुमार, रंजीत कुमार, सौरभ कुमार, अमर कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा पल्लू, आकाश कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, रंजीत सिन्हा बबलू, चंदन सिन्हा, शेखर कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा, शशि सिन्हा, श्रेयांश कुमार सिन्हा, जयंत कुमार सिंकू अमिता प्रसाद, शोभा सिन्हा, अनिता सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.