Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

0 14

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याओ से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त श्री यादव ने सभी मामलों को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड, इंश्योरेंस क्लेम, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने जनता दरबार में आए सभी मामलों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण भी किया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

sawad sansar

इस दौरान उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जनता दरबार आम लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का लाभ उठाएं और प्रशासन को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके। जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और आगे भी नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.