जनगणना 2027 में ओबीसी का कॉलम नही होने के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सोंपा ज्ञापन
ओबीसी के साथ-साथ सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने की की मांग

गिरिडीह। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी रैली प्रदर्शन के तहत गिरिडीह जिला में सोमवार को रैली प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा के नेतृत्व में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। जिसमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त रामनिवास यादव को ज्ञापन सौंपा।
मौके पर रैली को बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा के सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, प्रो0 जागेश्वर यादव, एडवोकेट कामेश्वर प्रसाद यादव, प्रवीण कुमार, मुखिया दामोदर कुमार साहू, रीतलाल प्रसाद वर्मा, जयनारायण दास, भीखी राम पासवान, अरविंद नागवंशी, सूरज यादव, संतोष प्रसाद यादव, शाहिद रजा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनगणना 2027 के कॉलम में ओबीसी का कॉलम जोडने और ओबीसी के साथ-साथ सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने की मांग को लेकर मोर्चा के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।



कहा कि जनगणना डिजिटल नहीं बल्कि भौतिक रूप से किया जाए। जाति आधारित जनगणना 1931 तक हुआ है। कहा कि देश आजाद होने के बाद कांग्रेस सरकार ने जाति आधारित जनगणना बंद कर दिया था। कहा कि आजादी के बाद से भी ओबीसी के साथ धोखेबाजी की जा रही है। कांग्रेस और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू है। आजादी के बाद से कांग्रेस ने जाति आधारित जनगणना नही कराया और वर्तमान में केन्द्र में मौजूद भाजपा की सरकार भी जाति जनगणना नहीं करा रही है।
रैली प्रदर्शन में मुख्य रूप से बिनोद कुमार स्वर्णकार, गुलाम शाकिर, सुरेश दास, दामोदर राणा, निर्मल बौद्ध, किशोरी रविदास, महेंद्र रजक, शक्ति पासवान, अजय दास, विश्वनाथ साव, मुमताज अंसारी, बजरंगी दास, मो0 असलम, मुख्तार अंसारी, प्रकाश दास, राजेश कुमार रवि, सतीश कुमार, रुपलाल दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

