Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, थमा भोपूं शोर

पार्षदों ने रैली निकालकर किया क्षेत्र भ्रमण, लोगों से की मतदान की अपील

0 17

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन शनिवार को मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि मेयर पद पर खड़े प्रत्याशियों ने प्रदर्शन के बजाय दिन भर डोर टू डोर कैम्पेनिंग में जूटे रहे। वहीं पार्षद पद के प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्ड क्षेत्र में पूरा दम खम दिखाते हुए समर्थकों के साथ रैली निकालकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

sawad sansar

इस क्रम में वार्ड नंबर 16 के प्रत्याशी संदीप डंगायच और सुमित कुमार ने अलग अलग समय पर अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ रैली निकालकर पूरे वार्ड का भ्रमण किया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

इधर वार्ड नंबर 27 में बूलंद अख्तर रूमी ने भी अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर पूरे वार्ड क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से मतदान की अपील की। मौके पर उन्होंने कहा कि बीते कार्यकाल में जो काम अधूरे रह गए है उन्हें पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

वहीं वार्ड नंबर 31 से चुनावी मैदान में खड़ी पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता बाबूलाल गुप्ता की बहु सुनीता देवी ने प्रचार प्रसार के अंतिम दिन रैली निकालकर बरवाडीह, बाभनटोली, चन्दन नगर, पुलिस लाईन सहित पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं उनके साथ थी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और वार्ड की समस्याओं को दूर करना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने कहा उन्हें सभी वर्गो का साथ मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.