गुप्त सूचना पर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरिडीह। गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाण्डेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ से सटे खम्भाटाड़ गांव के पास डंगाल में साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई गिरिडीह क साईबर थाना प्रभारी पु०नि० दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में साइबर डभ्एसपी आबिद खान ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि आरटीओ ई चलान, बैंक पासबुक के केवाईसी अपडेट कराने सहित अन्य माध्यम के लिए फर्जी लींक भेजकर साईबर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे थे। मामले को लेकर साइबर थाना कांड सं0-10/2026 दिनांक-29.03.2026 दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त 29 वर्षीय अमजद अंसारी और 40 वर्षीय रजाउल अंसारी को जेल भेज दिया गया है। दो अभियुक्त देवघर जिला के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के बन्नसिम्मी गांव के रहने वाले है। अपराधियों के पास से 6 मसेबाईल और चार सिम बरामद किए गए है।
