Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गुप्त सूचना पर गिरिडीह पुलिस को मिली चोरी के जेवरात बेचने वाले अपराधी को दबोचने में सफलता एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

बताया करीब एक करोड़ की चांदी के जेवरात व सिल्ली की हुई बरामदगी

0 94

गिरिडीह। गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस को चोरी के जेवरात बेचने वाले गिरोह को दबोचने में सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को दबोचने के साथ ही करीब एक करोड़ के चांदी के जेवरात भी बरामद किए है।

सोमवार को पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी की धनवार थाना क्षेत्र में एक गिरोह चोरी किए गए चांदी के जेवरात को बाजार में बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खोरी महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर बीओ4जी-5772) को रोका। इस दौरान वाहन चालक धनवार थाना क्षेत्र के मनगसो के रहने वाले 25 वर्षीय हजरत अंसारी पिता दिल मोहम्मद मियां को दबोचने के साथ ही कार में मौजूद पिघली हुई चांदी की 6 सिल्लियां तथा चांदी के जेवरात से भरे बैग जब्त कर लिया।

sawad sansar

उन्होंने बताया कि मामले में धनवार थाना कांड संख्या-11/2026, दिनांक 18.01.2026, धारा 317(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं जप्त सभी चांदी का कुल वजन 35 किलो 351 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। छापामारी दल में धनवार थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाल, परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार, घोड़थम्बा ओपी प्रभारी धमेन्द्र अग्रवाल के अलावे धनवार थाना से नवल किशोर शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, अनिल उरांव सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.