Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में होगा अस्मिता खेलो इंडिया वूमेंस योगासना सिटी लिग का आयोजन

राज्य भर से करीब तीन सौ महिला प्रतिभागी होंगी शामिल

36

गिरिडीह। आयुष मंत्रालय और युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की ओर से आगामी 27 जुलाई को गिरिडीह में राष्ट्रीय स्तर पर एक दिवसीय अस्मिता योगासन खेलो इंडियन वूमेंस सिटी लिग का आयोजन किया जायेगा। गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को इंडोर स्टेडियम में संघ द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार, सोनी साह सहित अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलो झारखण्ड के तहत इंडोर स्टेडियम मंे 27 जुलाई को राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगता का आयोजन होना है। जिसमें राज्य भर से करीब 300 सौ से अधिक महिला प्रतिभागियों के शामिल होंने की संभावना है। प्रतियोगिता बिल्कुल निःशुल्क है और ये प्रतियोगिता अंडर 18 वर्ष और ओवर 18 वर्ष के आयु वर्ग में कराया जा रहा है।

कहा कि महिलाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा पूरे भारत में कराया जा रहा है। वहीं झारखंड में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने अवसर योगासना भारत और झारखंड योगासना स्पोर्ट संघ के द्वारा गिरिडीह को दिया गया है। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को जोनल प्रतियोगिता खेलने का अवसर मिलेगा जहां सरकार द्वारा कैस प्राइज भी दिया जाता है। उन्होंने गिरिडीह योग के महिला खिलाड़ियों से आग्रह किया कि इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लें।

प्रेसवार्ता के दौरान संघ से जुड़े दयानंद जयसवाल, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, रणधीर गुप्ता, अनिल सिंह, उत्कर्ष गुप्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.