Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में श्रद्धा भाव से हुई कलम और दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

बार लाईब्रेरी सहित कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा, कायस्थ समाज के लोगों ने घरों में पूजा करने के बाद सार्वजनिक रूप से आयोजित भैयारी भोज में हुए शामिल

548

गिरिडीह। कलम और दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की जयंती रविवार को गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने घरों के अलावे विभिन्न मंदिरों में सार्वजनिक तौर पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। इस क्रम में अधिवक्ता संघ भवन में केन्द्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई। वहीं करबला रोड स्थित चित्रांश भवन में राष्ट्रीय कायस्थ वृंद, पूराना जेल परिसर स्थित मंदिर में चित्रगुप्त महापरिवार, शास्त्री नगर में श्री चित्रगुप्त महापरिवार के अलावे मकतपुर स्थित पंचमंदिर, पटेल नगर स्थित पूर्ण कामेश्वर मंदिर, बनियाडीह में कोयलांचल चित्रगुप्त परिवार के द्वारा भव्य रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।

sawad sansar

इस मौके पर बार एसोसिएशन सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर पूजा समिति के द्वारा भैयारी भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें कायस्थ समाज के अलावे अन्य समाज के भी लोग शामिल हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विभिन्न पूजा स्थानों में पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नूकांत, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा, अजय बक्शी, सतीश कुंदन, चंदन सिन्हा, राजीव सिन्हा, राजेश सिन्हा, बबलू सिन्हा, रंजय बरदियार, नित्यानंद प्रसाद, रंजीत सिन्हा, अभय सिन्हा, सहित काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

Comments are closed.