Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में चोरो का आतंक, लोगों की उड़ी नींद

पुलिस के घरों को भी नही छोड़ रहे अपराधी, बगोदर में पुलिस जवान सहित छह घरांे में तीन लाख से अधिक की हुई चोरी

238

गिरिडीह। इन दिनों गिरिडीह में चोरों का आतंक छाया हुआ है। बंद घर हो या फिर घर में लोग सो रहे हो अपराधी बेखोफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। यहां तक कि अपराधी पुलिस के घरो को भी नही छोड़ रहे है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

बिती रात जिले के बगोदर थाना इलाके के चौधरीबाँध में सिमडेगा पुलिस जवान सहित बेको गांव के पाँच घरो में अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया। बुधवार की सुबह पुलिस जवान सहित अन्य घरों के लोगो की नींद खुली तो देखा की घर में चोरी हो चुकी है। कुल मिलाकर चोरो ने नगद सहित करीब तीन लाख से अधिक के संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

sawad sansar

पुलिस जवान धनेश्वर रजक सहित अन्य लोगों की माने तो सुबह उठने पर पता चला की अपराधी सिर्फ उन्ही कमरों से चोरी किया. जिसमे कोई रहता नही था. जवान के घर से भी करीब डेढ़ लाख से अधिक का चोरी हुआ। वहीं बेको गांव के रहने वाले जूस दूकानदार आनंद साहू के घर से 75 हजार नगद सहित 50 हजार के जेवरो की चोरी हो गई। चोर घरों में छत के रास्ते अंदर घुसे, और चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बने।

Comments are closed.