Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली का आयोजन, पीएम मोदी पर साधा निशाना

कहा पीएम मोदी के देश में संवैधानिक मूल्यों का हो रहा है हनन

48

गिरिडीह। कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान संविधान बचाओ रैली के तहत बुधवार को गिरिडीह में भी एक रैली निकाली गई। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह गिरिडीह जिला प्रभारी शाहजादा अनवर, सह प्रभारी पूर्व विधायक जे.पी. पटेल, जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के माध्यम से कांग्रेस ने देश में संविधान पर हो रहे हमलों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर ने कहा कि आज देश में संवैधानिक मूल्यों को कुचला जा रहा है। राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोका जाता है और उन्हें निलंबित किया जाता है, ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने के लिए ईडी और आईटी जैसी संस्थाओं को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। वहीं सह प्रभारी जे.पी. पटेल ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। संविधान का गला घोंटा जा रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश चल रही है।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, ऋषिकेश मिश्रा, उपेंद्र सिंह, बलराम यादव, मोहम्मद इकबाल, अहमद राजा नूरी, मोहम्मद अली खान, नदीम अख्तर, प्रवीण हेंब्रम अशोक विश्वकर्मा ने भी संबोधित करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। रैली में मोहम्मद निजामुद्दीन, मनोज राय, अभिनंदन प्रताप सिंह, अशोक निराला, रणधीर चौधरी, इम्तियाज अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, इतवारी वर्मा, दुर्गा शर्मा, इशरत परवीन, रोशनीटा हेंब्रम, नकुल सिंह रघुनंदन प्रसाद सिंह, जुनेद आलम, विमल सिंह, मोहम्मद ताजुद्दीन, निषाद अहमद, प्रदीप पांडे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Comments are closed.