Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में कांग्रेस के नये भवन का हुआ उद्घाटन, प्रभारी सहित पहुंचे पार्टी के कई दिग्गज नेता

यह सिर्फ कांग्रेस का ऑफिस नहीं, बल्कि इस ऑफिस में जनता की समस्याओं का होगा समाधान: के. राजू

182

गिरिडीह। जिला कांग्रेस के नए भवन का उद्घाटन गुरुवार को भारी बारिश के बीच किया गया। भवन का उद्घाटन कॉंग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल सहित अन्य कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से किया।

sawad sansar

मौके पर प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि गिरिडीह के लिए यह काफी गौरव की बात है की जिला कांग्रेस कमिटी को अपना नया ऑफिस मिला है, लेकिन सिर्फ यह कांग्रेस का ऑफिस नहीं रहेगा, बल्कि इस ऑफिस में लोगों की समस्याओं का भी समाधान कराने का काम किया जाएगा, जिससे आम जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी की ओर बढेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में राहुल गांधी भी काफी गंभीर है।

जिले में बदलेगी कांग्रेस की स्थिति: केशव महतो

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गिरिडीह जिले में कांग्रेस के नए भवन का उद्घाटन हुआ है। कहा कि एक समय था जब गिरिडीह जिले में हमारी पार्टी के विधायक रहते थें, लेकिन कुछ कमजोरी हुई जिस कारण हमलोग एलाईन्स के साथ चल रहे हैं, लेकिन अब फिर से हमारा संगठन मजबूत हो रहा है और बहुत जल्द स्थिति बदलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर कसा तंज

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहा की पार्टी का कार्यालय जनता से जुडा है, इसलिए इस कार्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम से रखा गया है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जामताड़ा में आदिवासियों को बेदखल करके जामताड़ा में अपना कार्यालय बनाया, लेकिन हमलोग चंदा देकर अपना कार्यालय बनाते हैं। उन्होंने कहा की आदिवासियों का सबसे बड़ा हितेशी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आलावा कोई नहीं है।

मौक़े पर जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, अजय सिन्हा मंटू, प्रदेश महासचिव नरेश वर्मा, उपेंद्र सिंह, मदन विश्वकर्मा, डॉ समीर राज चौधरी, महमूद अली खान उर्फ लड्डू, अशोक विश्वकर्मा, बलराम यादव, अमित सिन्हा, योगेश्वर मत्था, ऋषिकेश मिश्रा, संतोष राय, आयुष सिन्हा समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Comments are closed.