Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गिरिडीह में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0 36

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, कंट्रोल रूम की निगरानी प्रणाली और अन्य सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने वेयरहाउस परिसर में विद्युत व्यवस्था, बीयू (बैलेट यूनिट) हॉल, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्र एवं सुरक्षा बलों के लॉग बुक की भी समीक्षा की।

sawad sansar

उपायुक्त ने मौके पर तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सतर्क एवं जिम्मेदार बने रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों, अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह निरीक्षण चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.