गिरिडीह पुलिस की पहल: 112 यूजर्स को सौंपे गए उनके गुम व चोरी हुए मोबाइल

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस के द्वारा शनिवार को न्यू पुलिस लाइन में आपका मोबाइल फिर से आपका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 112 मोबाइल यूजर्स को उन्हें उनका मोबाइल वापस लौटाए गए। ये सारे वैसे मोबाइल थे, जो या तो गुम हो गए थे, या फिर चोरी हो गए थे। कार्यक्रम में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने स्वयं लोगों के उनके चोरी और गुम हुए मोबाइल को वापस सौंपा। कई यूजर्स तो ऐसे भी थे, जिन्हें लंबी अवधि के बाद उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल सुरक्षित मिला।
बताया गया कि टेक्निकल डेटा के जरिए यूजर्स के चोरी व गुम हुए मोबाइल बरामद किए गए। एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने कहा कि आपका मोबाइल फिर से आपका, एक ऐसा ही अभियान है कि हर संभव प्रयास किया जाता है कि लोगों के खोये हुए मोबाइल उन्हें सही हाथ में लौटाया जा सके।

